लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने कमाल शतकीय पारी खेली. इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ 132 गेंदों में 167 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाया.
(फोटो-पीटीआई)

बेन डकेट ने अपनी पारी में एक भी छक्का ना लगाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. अपनी पारी में उन्होंने 24 चौके लगाए और इसके साथ ही वो इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने बिना कोई छक्का लगाए वनडे में इतनी बड़ी पारी खेली.(फोटो-पीटीआई)

वैसे बेन डकेट ने अपनी इस पारी से एंड्रयू स्ट्रॉस, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया. बिना छक्के लगाए सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है जिन्होंने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 173 रन बनाए थे.(फोटो-पीटीआई)

बेन डकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने लाहौर में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस खिलाड़ी ने इस मैदान पर चार मैचों में 3 वनडे शतक लगा दिए हैं. वो इस मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.(फोटो-पीटीआई)

बेन डकेट वनडे क्रिकेट में अबतक 6 शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 3 तो लाहौर में ही आए हैं. बेन डकेट इसी सीरीज में लगातार दो शतक ठोक दिए हैं.(फोटो-पीटीआई)