BCCI Naman Awards 2026 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें बीसीसीआई नमन अवार्ड्स 2026 का आयोजन

BCCI Naman Awards 2026 Live Streaming: बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन रविवार यानी कि आज (15 मार्च) राजधानी दिल्ली में हो रहा है. जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली शानदार जीत के लिए बीसीसीआई की तरफ से सम्मानित किया जाएगा.

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) के रूप में सम्मानित किया जाएगा. पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा.

कब होगा बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन?

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन रविवार, 15 मार्च को होगा.

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन कहां होगा?

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन नई दिल्ली में होगा.

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 किस समय शुरू होगा?

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का शुभारंभ भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से होगा.

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का सीधा प्रसारण किन टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा?

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर पर देखने को मिलेगा.

Leave a Comment