भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बार फिर बड़ी धूम-धाम से अपने सालाना अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया. नमन अवॉर्ड्स के नाम से मशहूर ये कार्यक्रम इस बार मुंबई की बजाए नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहां पिछले एक साल में अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली 5 भारतीय टीमों का सम्मान हुआ, जबकि शुभमन गिल, स्मृति मंधाना, राहुल द्रविड़ समेत कई स्टार खिलाड़ियों और दिग्गजों को अवॉर्ड दिए गए. मगर जहां इस इवेंट में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और योगदान के लिए सराहा गया, वहीं आयोजकों की ओर से 2 ऐसी बड़ी गलती हो गई, जिसके चलते सोशल मीडिया पर BCCI की भारी फजीहत हो गई.
रविवार 15 मार्च को BCCI की ओर से अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों और भारतीय टीमों को अवॉर्ड दिए गए. इस दौरान अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीमों के खिलाड़ियों को मेडल दिया गया. यहीं पर पहली बड़ी गलती हुई, जिसकी ओर तीखी नजरों वाले भारतीय फैंस का तुरंत ध्यान चला गया क्योंकि इस इवेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर हो रहा था.
असल में जब अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया तो स्टेज के पीछे लगी स्क्रीन गलत फोटो लगा दी गई. यहां पर अंडर-19 महिला टीम की फोटो के बजाए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सीनियर महिला टीम की फोटो लगाई गई थी, जिसने नवंबर 2025 में आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. चौंकाने वाली बात ये है कि इस गलती को आयोजकों की तरफ से नोटिस नहीं किया गया और हटाया नहीं गया. ऐसे में जब तक पूरी अंडर-19 टीम जब तक स्टेज पर थी, यही फोटो लगी रही.
How does a Board get this wrong?
Yes, this is rhetorical. pic.twitter.com/9EYFQZPnIf
— Lavanya
(@lav_narayanan) March 15, 2026
अगर ये गलती काफी नहीं थी तो इसके बाद एक और बड़ा ब्लंडर हो गया, जिस पर कुछ फैंस तो भड़क भी गए. खिलाड़ियों और कप्तानों को सम्मानित करने के बीच इवेंट में खिताब जीतने वाली सीनियर टीमों के कप्तानों को बैठाकर चर्चा का आयोजन भी हुआ. इसमें महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की कप्तान हरमनप्रीत और टी20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव भी थे. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी जगह उप-कप्तान शुभमन गिल ने चर्चा संभाली.
BREAKING
BCCI deleted this post showing Shubman Gill as Champions Trophy captain instead of Rohit Sharma after backlash. https://t.co/YMJyIBWDl6 pic.twitter.com/QWfracPoaf
— Mention Cricket (@MentionCricket) March 15, 2026
मगर जब स्क्रीन पर गिल का नाम आया तो उनके सामने चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान लिखा हुआ था. इस गलती ने तो कई फैंस, खास तौर पर रोहित शर्मा के फैंस को भड़का दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया. BCCI ने जब इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया तो उसमें भी ये गलती जारी रही. हालांकि, फैंस के रिएक्शन के बाद BCCI की मीडिया टीम ने इसे हटा दिया. मगर इन गलतियों ने इस इवेंट को टीवी स्क्रीन पर देखने वाले फैंस का मजा थोड़ा किरकिरा कर दिया.



(@lav_narayanan) March 15, 2026
BREAKING