BCCI ने PCB को दिया तगड़ा झटका, PSL छोड़ IPL से जुड़े कई विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026 और PSL 2026 का आयोजन लगभग एक ही समय पर होने जा रहा है। PSL 2026 जहां 26 मार्च से शुरू होगा। वहीं, IPL के 19वें सीजन का 28 मार्च से होने जा रहा है। ऐसे में ज्यादा पैसे के चलते कई विदेशी खिलाड़ी अब पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग की ओर रुख कर रहे हैं।

IPL 2026 से पहले ये ट्रेंड और भी तेज हो गया है।

दरअसल, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले पाकिस्तान सुपर लीग के साथ करार किया, लेकिन बाद में बेहतर कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में शामिल हो गए। ये खिलाड़ी अक्सर IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद PSL का रुख करते हैं, लेकिन चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें IPL में मौका मिल जाता है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारें में जिन्होंने PSL छोड़कर IPL में मारी एंट्री…

कॉर्बिन बॉश MI का बने हिस्सा

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश इस ट्रेंड की शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों में रहे। उन्हें PSL 2025 में पेशावर जाल्मी ने साइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर मुंबई इंडियंस में लिजाड विलियम्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह बना ली। वहीं, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ जुड़े थे, लेकिन बाद में IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल हो गए। उन्हें करीब 9.2 करोड़ रुपये में कॉन्ट्रैक्ट मिला। श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका को PSL में लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था, लेकिन उन्होंने यह डील छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ 2 करोड़ रुपये में जुड़ना बेहतर समझा। वह सैम करन के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुए।

स्पेंसर जॉनसन CSK से जुड़े

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन भी IPL में खेलने के लिए राजी हो गए हैं। जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि जॉनसन पहले PSL में खेलने वाले थे, लेकिन फिर IPL में चेन्नई से जुड़ गए। गौरतलब है कि IPL की बढ़ती लोकप्रियता और भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट्स खिलाड़ियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। आने वाले समय में PSL और IPL के बीच यह टकराव और भी दिलचस्प होने वाला है।

Leave a Comment