BCCI का बड़ा फैसला, जेमिमा रोड्रिग्स को मिलेगा ज्यादा पैसा, इन खिलाड़ियों की भी खुली किस्मत

BCCI Central Contract: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का जल्द ही ऐलान होने वाला है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला कर लिया है कि इस बार कितनी खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा सीजन के लिए कुल 21 महिला खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा, पिछली बार ये संख्या सिर्फ 16 ही थी. वहीं, भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

जेमिमा रोड्रिग्स को मिलेगा ज्यादा पैसा

पिछली बार की तरह कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक बार फिर ग्रेड ए में शामिल हैं. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स को भी प्रमोशन मिला है और उनकी एंट्री भी ग्रेड ए में हो गई है, पहले वह ग्रेड बी में थीं. इन खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपए मिलेंगे. दूसरी ओर, ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा को जगह मिलने जा रही है. स्नेह राणा पिछली बार ग्रेड सी का हिस्सा थीं. जिन्हें 30 लाख रुपए मिलेंगे.

ग्रेड सी में इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

ग्रेड सी में राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल के नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये हर साल मिलेंगे. बता दें, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं. इनके अलावा हरलीन देओल की वापसी हो रही है, जो पिछले बार लिस्ट का हिस्सा नहीं थीं. लेकिन पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और तितास साधु अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बरकरार नहीं रख सकी हैं. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को हर मैच का पैसा भी मिलता है. टेस्ट फीस 15 लाख, वनडे में 6 लाख और टी20 में 3 लाख हर मैच के मिलेंगे.

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट

ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा.

ग्रेड बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा.

ग्रेड सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल.