Axar Patel: अक्षर पटेल के 14 महीने के बेटे ने चलाई गाड़ी, देखें VIDEO

Axar Patel: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया है. अहमदाबाद से ये तो खबर रही अक्षर पटेल की. लेकिन, क्या आप उनके 14 महीने के बेटे के बारे में जानते हैं, जिन्होंने गाड़ी चलाई है. अक्षर पटेल के बेटे का गाड़ी चलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

अक्षर पटेल के बेटे ने चलाई गाड़ी

अक्षर पटेल के बेटे का नाम हक्श पटेल है, जिनका जन्म 19 दिसंबर 2024 को हुआ था. हक्श अभी 14 महीने के हैं. हक्श का अपने पिता के साथ गाड़ी चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि वो कोई असली गाड़ी नहीं चला रहे बल्कि बल्कि वो एक खिलौने वाली कार है, जिसमें उनका बेटा बैठा है और अक्षर पटेल उसे रिमोट से कंट्रोल कर रहे हैं.

अक्षर पटेल ने बेटे के साथ बिताया समय

बाप-बेटे की मस्ती का ये वीडियो अहमदाबाद का जान पड़ता है, जहां नीदरलैंड्स से मुकाबला खेलने के लिए टीम इंडिया है. अक्षर पटेल का अहमदाबाद में घर भी है. ऐसे में टीम से थोड़ा ब्रेक मिला तो वो बेटे के साथ समय बिताने अपने घर पहुंच गए.