स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। AUS U19 vs ENG U19 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का सामना आज यानी 3 फरवरी को बुलावायो में इंग्लैंड अंडर-19 टीम से होना है। ये अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच है, जिसमें दोनों टीमों में से जो टीम जीत हासिल करेगी वो सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों में से किसी ने भी एक भी मैच नहीं हारा है। ऑस्ट्रेलिया ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सलामी बल्लेबाज नितेश सैमुअल ने शीर्ष क्रम को मजबूती दी है, जो 5 पारियों में सिर्फ दो बार आउट हुए हैं और उन्होंने क्रमशः 77, 60 और 56 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड सुपर सिक्स स्टेज में अजेय रहते हुए यहां तक पहुंचा है।