Australia Domestic One-Day Cup Final: ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप फाइनल में न्यू साउथ वेल्स ने तस्मानिया की मजबूत टीम को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. बारिश के कारण फाइनल 22-22 ओवर का हुआ और तस्मानिया की टीम मुश्किल पिच पर महज 118 रनों पर ढेर हो गई. निखिल चौधरी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. टिम वार्ड ने 24 रनों की पारी खेली. जवाब में न्यू साउथ वेल्स ने ये लक्ष्य 20.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. न्यू साउथ वेल्स के लिए सबसे ज्यादा रन कर्टिस पैटरसन ने बनाए. कप्तान ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे जोएल डेविड ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की.
शॉन एबट को किसी के नहीं खरीदा
बता दें शॉन एबट ने फाइनल में गेंदबाजी की, इस खिलाड़ी का व्हाइट बॉल क्रिकेट में रिकॉर्ड कमाल है लेकिन इसके बावजूद आईपीएल में इस खिलाड़ी पर किसी ने दांव नहीं लगाया. एबट ने इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेले और उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए. वैसे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन तनवीर संघा ने झटके. इस खिलाड़ी ने 19 विकेट अपने नाम किए. बल्लेबाजी में कर्टिस पैटरसन ने सबसे ज्यादा 565 रन बनाए. पैटरसन का बैटिंग एवरेज 113 का रहा.