AUS vs ENG: टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा अजूबा, इंग्लैंड के लोअर ऑर्डर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

AUS vs ENG 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक ऐसा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कियो, जो पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.

जहां एक तरफ इंग्लैंड के टॉप चार बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, वहीं नंबर-5 से लेकर नंबर-9 तक बल्लेबाजी करने उतरे सभी पांच इंग्लिश बल्लेबाजों ने कम से कम 20 या उससे ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया.

नंबर-5 से नंबर-9 तक हर बल्लेबाज ने दिखाया दम

इस मैच में 32 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के मिडिल और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने जिस तरह से पारी को संभाला और गति दी, उसने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. नंबर-5 पर खेलते हुए जॉर्डन कॉक्स ने 19 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन. फिर नंबर-6 पर जेम्स कोल्स ने 29 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन जोड़े. इसके बाद नंबर-7 के बल्लेबाज सैम करन ने 28 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बना दिए.

नंबर-8 पर लियाम डॉसन ने 14 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए. फिर नंबर-9 पर जेमी ओवरटन 9 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 181 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा गई. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम के लिए नंबर-5 या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पांच खिलाड़ियों ने 20+ रन का आंकड़ा छुआ हो.

टॉप-4 का शर्मनाक रिकॉर्ड

भले ही इंग्लैंड के मिडिल और लोअर ऑर्डर के 5 बल्लेबाजों ने मिलकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. लेकिन टॉप-4 बल्लेबाजों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. टॉप-4 में कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. इंग्लैंड के टी20 इंटरनेशनल इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि नंबर-1 से लेकर नंबर-4 तक के सभी चारों बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हुए हों.

Leave a Comment