एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले हो चुके हैं और सेमीफाइनल की चारों टीमें पक्की हो गई हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
अब अंतिम चार में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम मौजूदा एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरी है।
अगर चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की बात करें तो बांग्लादेश और चीन के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था और बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह मिली। इसके बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने थाइलैंड को हराते हुए अंतिम 4 का टिकट पक्का किया। फिर शुक्रवार 18 सितंबर को श्रीलंका ने मलेशिया और भारत ने जापान को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
महिला क्रिकेट सेमीफाइनल का क्या है पूरा शेड्यूल?
- पहला सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 20 सितंबर 2026 (सुबह 5.30 बजे IST)
- दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश, 20 सितंबर 2026 (सुबह 10.30 बजे IST)
दोनों सेमीफाइनल मुकाबले जापान के शहर निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। इसी मैदान पर सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए थे। सेमीफाइनल के बाद 22 सितंबर को सुबह 5.30 बजे (IST) से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा। फिर इसी दिन सुबह 10.30 बजे (IST) से फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच होगा।
भारत में कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट?
भारत में अगर सेमीफाइनल मुकाबलों के लाइव टेलीकास्ट की बात करें तो सोनी स्पोर्ट्स के चैनल Sony Sports 3 पर हिंदी भाषा में होगा। वहीं इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप्प और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
एशियन गेम्स 2026 के लिए चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों के स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नाशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी।
श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना काविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समराविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कवीशा दिलहारी, हसिनी परेरा, कौशिनी नुत्यांगना, निमाशा मीपागे, सुगंदिका कुमारी, रश्मिका सेववंदी, चमुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी।
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अक्तर (उपकप्तान), दिलारा अक्तर, जुअइरिया फिरदौस, शरमीन अक्तर सुप्ता, शरमीन सुल्ताना, सोभना मोस्टरी, शोरना अक्तर, ऋतु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मरूफा अक्तर, सुल्ताना खातून, शनजीदा अक्तर माघला, फारिहा इस्लाम तृष्णा।
Asian Games 2026 LIVE Streaming: भारत 36 खेलों में लेगा हिस्सा, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबले
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों का भारत में लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे? इसकी जानकारी इस खबर में दी गई है।
एशियन गेम्स 2026: भारतीय दल के सभी 496 खिलाड़ियों की सूची, देखें क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, मुक्केबाजी समेत पूरा स्क्वाड
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल के खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा लेंगे। इसके लिए 496 खिलाड़ियों का दल जापान जाने के लिए अप्रूव हुआ है। क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन समेत सभी खेलों का भारतीय स्क्वाड इस खबर में दिया गया है।