Asian Games 2026: भारत का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना, फाइनल में पहुंचने पर नजर; दिलप्रीत सिंह ने दागे हैं 9 गोल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर गुरुवार को उतरेगी। भारत की नजर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर लगी होगी।

वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा।

भारत की नजर लगातार छठी जीत पर

भारतीय टीम अब तक एशियन गेम्स 2026 में अजेय रही है और पूल ए में भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते थे और अंकतालिका में शीर्ष पर रहा था। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया पर 13-1 की जीत के साथ की थी जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 8-2 से जीत हासिल की और फिर मेजबान जापान को 2-0 से हराया जो पूल-स्टेज का उनका सबसे कठिन मुकाबला साबित हुआ। भारत ने ग्रुप चरण का समापन बांग्लादेश पर 10-0 की शानदार जीत के साथ किया।

दिलप्रीत सिंह ने किए हैं 9 गोल

इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और उनकी अटैकिंग यूनिट ने भी सही समय पर अपनी लय पकड़ ली है। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह नौ गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं और टूर्नामेंट की स्कोरिंग लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके साथी फॉरवर्ड अभिषेक और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आठ-आठ गोल किए हैं, और पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की ड्रैग-फ्लिक का जलवा बरकरार है।

कमजोर नहीं है पाकिस्तान

वहीं पाकिस्तान पूल बी में टॉप पर रहने और फाइनल में भारत से भिड़ने की राह पर था, लेकिन मलेशिया से 4-5 की करीबी हार ने उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया और गुरुवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल का मंच तैयार कर दिया। पूल के अपने अन्य मैचों में पाकिस्तान ने थाईलैंड (9-0), उज्बेकिस्ता (5-1), चीन (3-0) और ओमान (7-2) के खिलाफ जीत हासिल की थी। पाकिस्तान के लिए गोल करने की उम्मीदें ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट सुफियान खान पर टिकी होंगी, जो पेनल्टी-कॉर्नर से लगातार गोल कर रहे हैं और अभी 11 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

सनत-शिखर ओपनर, पंत कप्तान, सरफराज भी शामिल; ईरानी कप 2026 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

Irani Cup 2026: ईरान कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना जम्मू-कश्मीर से होगा। इस मैच के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत होंगे जबकि इस टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

Leave a Comment