Asian Games 2026: ऐश्वर्य-नीरज ने 50 मीटर राइफल में किया निराश, व्यक्तिगत फाइनल में मेडल से चूके

Aishwary Pratap Singh Tomar 50m Rifle 3 Positions: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय राइफल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन इवेंट के व्यक्तिगत फाइनल में मेडल जीतने से चूक गए।

शुक्रवार को ऐची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में हुए फाइनल में ऐश्वर्य पांचवें और नीरज आठवें स्थान पर रहे।

ऐश्वर्य ने फाइनल में 327.6 का स्कोर किया और पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, नीरज 299.0 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे। चीन के युकुन लियू ने 360.5 के गेम्स रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। चीन के ही झांग चांगहोंग ने 360.2 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव ने 348.3 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

फाइनल में ऐश्वर्य की अच्छी शुरुआत

ऐश्वर्य शुरुआत से ही मेडल की रेस में बने हुए थे। प्रोन सीरीज के बाद वह छठे स्थान पर थे। इसके बाद दूसरी नीलिंग सीरीज पूरी होने के बाद उन्होंने 205.3 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई।

हालांकि, इसके बाद वो अपनी स्थिति में सुधार नहीं कर सके और फाइनल का अंत पांचवें स्थान पर किया। वहीं, नीरज के लिए फाइनल ज्यादा मुश्किल रहा। वो 299.0 के स्कोर के साथ आठ फाइनलिस्ट में सबसे नीचे रहे और मेडल की दौड़ से बाहर हो गए।

हांगझोऊ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर इससे पहले हांगझोऊ में हुए में भारत के सबसे सफल शूटर्स में शामिल रहे थे। उन्होंने वहां कुल चार मेडल जीते थे। ऐश्वर्य ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज और 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था।

</asideclass=”underline>

 

टीम इवेंट में भारत ने जीता सिल्वर

व्यक्तिगत फाइनल से पहले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय टीम ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन टीम फाइनल में  जीता था।

भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में कुल 1762-94x का स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया था। चीन ने 1766-95x के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1751-87x के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Leave a Comment