Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान का फाइनल 3 अक्टूबर को, रद्द हुआ तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? क्या कहता है नियम

भारत और पाकिस्तान के बीच 2026 एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

इसके बाद जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेट दिया. वहीं, पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

फाइनल से पहले निस्शिन के मौसम पर भी नजर बनी हुई है. एक्यूवेदर के मुताबिक, सुबह बारिश की 62 प्रतिशत संभावना है, जबकि दोपहर में यह घटकर 25 प्रतिशत रह सकती है. तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान का फाइनल पूरा नहीं हो पाया तो गोल्ड मेडल किस टीम को मिलेगा?

बारिश से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
2026 एशियन गेम्स के नियम 2023 के मुकाबले अलग हैं. हांगझोउ में भारत और अफगानिस्तान के बीच मेंस क्रिकेट का फाइनल बारिश के कारण नहीं हो सका था. उस समय भारत को बेहतर टी20 रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल दिया गया था. लेकिन निस्शिन में ऐसा नहीं होगा. अगर भारत-पाकिस्तान फाइनल बिना किसी नतीजे के रद्द होता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

भारत-पाकिस्तान के बीच पहली एशियन गेम्स भिड़ंत
भारत दूसरी बार एशियन गेम्स के क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है और मेंस क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. भारत 2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस मुकाबले में उतरेगा. दूसरी ओर, पाकिस्तान की नजर भी गोल्ड मेडल पर होगी. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को आसानी से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश के 112 रन के लक्ष्य को छह विकेट से हासिल किया. अब फाइनल में मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है.

Leave a Comment