Asian Games: फाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया? मिस्र और यूक्रेन के खिलाड़ी भी कर चुके हैं ऐसा

एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। फाइनल में भारत और पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच में सामना होने वाला है। शनिवार 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल से पहले फिर यही चर्चा शुरू हो चुकी है, कि दोनों टीमों के खिलाड़ी अन्य खेलों के खिलाड़ियों की तरह एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे या नहीं।

भारत ने गुरुवार को सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल मैच का टिकट पक्का किया था। अब 3 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में माहौल गर्म होगा, जब दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें मैदान पर उतरेंगी।

जापान में होने वाले क्रिकेट के इस गोल्ड मेडल मैच के लिए क्रिकेट के साथ-साथ मैदान के बाहर के घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। मैच से पहले एक बार फिर इस बात पर विस्तृत चर्चा होगी कि दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे या नहीं।

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले साल से भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप और आईसीसी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था। इसे भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 और महिला एशिया कप में भी ऐसा ही देखने को मिला था।

क्या IOC और OCA लेंगे भारतीय टीम पर एक्शन?

पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाने की यह नीति एशियाई क्रिकेट परिषद और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिताओं में जारी रह सकती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इसे एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) द्वारा आयोजित महाद्वीपीय खेलों तक भी बढ़ाया जाएगा? ओसीए या अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के नियम खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं करते लेकिन इसे खेल भावना और शिष्ट आचरण के मानकों में शामिल माना जाता है।

मिस्त्र और यूक्रेने के खिलाड़ी भी कर चुके हैं ऐसा

ओलंपिक 2016 में मिस्र के जूडो खिलाड़ी इस्लाम एल शेहाबी ने इजराइल के खिलाड़ी ओर ससोन से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। आईओसी ने उन पर जुर्माना नहीं लगाया था लेकिन ‘निष्पक्ष खेल और मित्रता की भावना के नियमों’ का उल्लंघन करने के लिए उन्हें फटकार लगाई थी। बाद में उनकी अपनी टीम ने उन्हें वापस भेज दिया था।

मौजूदा युद्ध के कारण यूक्रेन के खिलाड़ी भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करते रहे हैं। अब यह देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन अपनी मौजूदा नीति पर कायम रहता है या मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाता है।

हालांकि, इन एशियाई खेलों में अब तक अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों से हाथ मिलाना मुद्दा नहीं रहा है। टेबल टेनिस, हॉकी और स्क्वाश स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों के साथ परंपरागत रूप से हाथ मिलाते देखा गया था।

अब क्रिकेट में इस बारे में अंतिम फैसला बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के नागोया पहुंचने के बाद ही लिया जाएगा। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह के भी इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं महिला एशिया कप और पुरुष एशिया कप में हुए ट्रॉफी विवाद के बाद यह भी चर्चा है कि अगर बतौर एशियन क्रिकेट काउंसिल चीफ मोहसिन नकवी मेडल सेरेमनी में पहुंचे तो क्या भारतीय टीम मेडल लेगी या नहीं। इस पर भी चर्चा हो सकती है।

Asian Games 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल में बनाई जगह; हरमनप्रीत ने किए 2 गोल

भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। भारत के पास अब हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने का बड़ा मौका है।

Leave a Comment