Asian Games की तैयारियों में भारत ने खर्च किए ₹702.86 करोड़, जानिए पूरा हिसाब-किताब

शियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से जापान के ऐची नगोया में होने जा रहा है. इस एशियन गेम्स में भारतीय दल भी अपने 496 एथलीटों के साथ उतर रहा है, जिसमें 264 पुरुष और 232 महिला एथलीट शामिल हैं.

भारत कुल 36 खेलों में शिरकत करता दिखेगा.

भारत ने एशियन गेम्स की तैयारियों में जो 702.86 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसका खुलासा खेल मंत्रालय ने ही किया है. अब सवाल है कि उसमें से कितने पैसे कहां लगाए खर्च किए गए? आइए एक-एक कर जानते हैं पूरा हिसाब-किताब. (Photo: PTI)

खिलाड़ियों की ओवरसीज यानी विदेश में ट्रेनिंग पर 39.8 करोड़ रुपये खर्च हुए. ये उन 702.86 करोड़ रुपये में से हुआ सबसे कम खर्च है. सबसे ज्यादा 251.4 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट का एक्सपोजर दिलाने में खर्च हुए. वहीं उनकी घरेलू ट्रेनिंग पर 118.3 करोड़ रुपये का खर्चा आया. (Photo: PTI)

86.3 करोड़ रुपये खिलाड़ियों के लिए विदेशी एक्सपर्ट और कोच लाने में लगाए गए तो वहीं उनके इक्वीपमेंट पर आया खर्च 89.2 करोड़ रुपये का रहा. इसके अलावा 117.9 करोड़ रुपये के बाकी खर्चे रहे. (Photo: PTI)

अब 702.86 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भारत कितने रुपये जीतता है, उसका पता तो जापान में एशियन गेम्स के खत्म होने के बाद ही चलेगा.

Leave a Comment