Asia Cup Rising Stars 2026: 22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर, देखें पूरा शेड्यूल

India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. कतर की राजधानी दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच 22 नवंबर को मुकाबला होगा.

वनडे फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी. इसके बाद 24 नवंबर को यूएई से भिड़ेगी.

 

 

 

19 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में होगा. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को शामिल किया गया है. सभी मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले जाएंगे.

टूर्नामेंट के मैच दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ फॉर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे. ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे.

22 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें इंडिया ए और पाकिस्तान ए के मुकाबले पर रहेंगी. दोनों टीमें 22 नवंबर को आमने-सामने होंगी. इस मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह रहने की उम्मीद है.

इंडिया ए को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई की टीमें भी शामिल हैं. भारतीय टीम के पास ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले होंगे, जिनके जरिए वह सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

एशिया कप 2026 राइजिग स्टार्स का पूरा शेड्यूल

तारीख दिन मैच 1 समय मैच 2 समय
19 नवंबर गुरुवार बांग्लादेश बनाम हांगकांग सुबह 9:00 श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान दोपहर 1:00
20 नवंबर शुक्रवार पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात सुबह 9:00 भारत बनाम नेपाल दोपहर 1:00
21 नवंबर शनिवार श्रीलंका बनाम हांगकांग सुबह 9:00 बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दोपहर 1:00
22 नवंबर रविवार संयुक्त अरब अमीरात बनाम नेपाल सुबह 9:00 भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 1:00
23 नवंबर सोमवार अफगानिस्तान बनाम हांगकांग सुबह 9:00 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दोपहर 1:00
24 नवंबर मंगलवार भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात सुबह 9:00 पाकिस्तान बनाम नेपाल दोपहर 1:00
26 नवंबर गुरुवार सेमीफाइनल 1: A1 बनाम B2 दोपहर 1:00 – –
27 नवंबर शुक्रवार सेमीफाइनल 2: B1 बनाम A2 दोपहर 1:00 – –
29 नवंबर रविवार फाइनल दोपहर 1:00 – –

 

 

 

इंडिया ए का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी. इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को यूएई से मुकाबला होगा.

तारीख मुकाबला
20 नवंबर 2026 इंडिया ए बनाम नेपाल
22 नवंबर 2026 इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए
24 नवंबर 2026 इंडिया ए बनाम यूएई

दो ग्रुप में बांटी गईं 8 टीमें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.

ग्रुप ए

  • श्रीलंका ए
  • बांग्लादेश ए
  • अफगानिस्तान ए
  • हॉन्गकॉन्ग

ग्रुप बी

  • इंडिया ए
  • पाकिस्तान ए
  • नेपाल
  • यूएई

ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों से मुकाबला करेगी. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

 

 

 

26 और 27 नवंबर को सेमीफाइनल

टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले नवंबर के आखिरी सप्ताह में खेले जाएंगे. कार्यक्रम के अनुसार, पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को होगा. इसके बाद 29 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें खिताब के लिए दो टीमें आमने-सामने होंगी.

19 नवंबर को बांग्लादेश ए और हॉन्गकॉन्ग के बीच पहला मैच

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 नवंबर को बांग्लादेश ए और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा. इसी दिन श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें भी मैदान पर उतरेंगी. शुरुआती दिन से ही टीमों के पास सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने का मौका होगा.

Leave a Comment