Arshdeep Singh: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया ने क्यों बाहर किया? ये है वजह

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने जब प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो सभी फैंस हैरान रह गए. टीम ने अपने बेस्ट टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मौका नहीं दिया गया. अर्शदीप सिंह के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को जमकर कोसा. उनके मुताबिक अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में रहना चाहिए था और रिंकू सिंह को बाहर होना चाहिए था. लेकिन टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया. आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों किया गया?

अर्शदीप सिंह को क्यों किया गया बाहर?

अर्शदीप सिंह को बाहर करने की असली वजह कोलंबो की पिच रही. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 22 गज की पट्टी स्पिनर्स को ज्यादा हेल्प करने वाली है. कुलदीप यादव को मौका देने की असली वजह यही थी. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 मैचों में 23 विकेट झटके हैं. वो पाकिस्तान के खिलाफ एक बार मैच में पांच विकेट और एक बार 4 विकेट हासिल कर चुके हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाजों को कुलदीप यादव की गेंदें पढ़ने में दिक्कत आती है जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली.

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह ने टी20 क्रिकेट में कमाल प्रदर्शन किया है. अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 मैचों में तीन विकेट झटके हैं. इस खिलाड़ी ने नामीबिया के खिलाफ एक विकेट झटका, यूएसए के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह 121 विकेट ले चुके हैं. वो पावरप्ले में कामयाबी दिलाने में माहिर हैं. वहीं डेथ ओवर्स में भी उनका प्रदर्शन कमाल रहा है. हालांकि इसके बावजूद अर्शदीप सिंह को वो वैल्यू नहीं मिलती जिसके वो हकदार हैं. अकसर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाता है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें