भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर जिस पल का इंतजार कर रही थीं, वो अब आ गया है. पिछले 5 साल से अपनी पहचान बदलकर रह रहीं अनाया बांगर को आखिर पिता और परिवार का सपोर्ट मिल गया और अब वो एक सर्जरी करवाने जा रही हैं.
(Photo: Instagram/Anaya Bangar
लड़के से लड़की बने अनाया बांगर पिछले करीब 2 साल से अपने इस बदले रूप के कारण सुर्खियों में रही हैं. इसको लेकर अक्सर उनपर और संजय बांगर पर भी सवाल खड़े होते रहे. यहां तक कि इस दौरान उनके पिता ने कभी भी इस बारे में कुछ नहीं कहा. मगर अब वो अनाया के सपोर्ट में उतर आए हैं.
(Photo: Instagram/Anaya Bangar
एक इंटरव्यू में अनाया ने खुलासा किया कि पिता संजय बांगर और परिवार की ओर से मिले सपोर्ट और आर्थिक मदद के बाद उन्होंने एक खास सर्जरी का फैसला किया है. इस साल मार्च में अनाया ‘जेंडर अफर्मेशन सर्जरी’ (GAS) से गुजरेंगी, जिसका वो 5 साल से इंतजार कर रही थीं. (Photo: Instagram/Anaya Bangar
उन्होंने बताया कि ये सर्जरी थाईलैंड के एक क्लीनिक में होगी, जहां उन्हें एक महीने तक रहना पड़ेगा. इसके बाद उन्हें कुछ वक्त तक आराम भी करना पड़ेगा, जिसके चलते अनाया अगले 6 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी. मगर इस मुकाम तक पहुंचने को लेकर वो खुश हैं. (Photo: Instagram/Anaya Bangar
GAS की बात करें तो ये सर्जरी मुख्य रूप से ‘जेंडर डिस्फोरिया’ को दूर करने के लिए की जाती है. यानि जन्म वाले जेंडर के बजाए दूसरे जेंडर में खुद की पहचान के कारण जो मानसिक तनाव होता है, उसे दूर करने के लिए ये सर्जरी की जाती है. इसमें जननांगों से लेकर शरीर में कुछ ऐसे बदलाव किए जाते हैं, जिससे अपनी पहचान के जेंडर में शख्स आराम महसूस कर सके.
(Photo: Instagram/Anaya Bangar



