भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें इंग्लैंड में इतिहास रचने पर हैं. साल के सबसे बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट में से एक ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप 2026 के मेंस सिंगल्स में अपनी दावेदारी पेश कर रहे लक्ष्य ने फाइनल में जगह बनाई. यहां उनका सामना ताइवान के लिन चुन यी से हो रहा है. बर्मिंघम में खेली जाने वाली इस चैंपियनशिप में भारत को लंबे समय से खिताब का इंतजार है. लक्ष्य दूसरी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 2022 में ऑल इंग्लैंड का फाइनल खेला था लेकिन यहां वो हार गए थे.
Live Updates
दोनों के बीच पहले सेट में जोरदार टक्कर देखने को मिली और एक वक्त पर लिन चुन सिर्फ 11-9 से ही आगे थे. मगर इसके बाद ताइवानी खिलाड़ी ने अपने हमले को तेज किया और पहला गेम 21-15 से जीतते हुए 1-0 की बढ़त ले ली.
(खबर अपडेट हो रही है)