Afghanistan vs Nepal : अफगानिस्तान नेपाल के बीच एशियन गेम्स 2026 का लीग स्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान दरविश रसूली ने टॉस जीता टॉस जीतने के बाद नेपाला के कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी को पहले बॉलिंग के लिए न्योता दिया.
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए इस अहम मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकासान पर 102 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान की टीम की बल्लेबाजी इस मैच में काफी लचर नजर आई.
इस मैच में टीम के लिए नेपाल के स्पिनर ललित राजबंशी कुशल भुर्टेल ने बॉल के साथ धमाल मचाया विकेटों की झड़ी लगा दी. अफगानिस्तान की टीम के लिए फैसल खान अहमदजई नजीबुल्लाह ज़दरान ने 30-30 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया.अब नेपाल को जीत के लिए सिर्फ 103 रन बनाने होंगे.
ललित राजबंशी ने गेंद से मचाया धमाल
नेपाल के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ललित राजबंशी ने गेंद के साथ धमाल मचा दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार बॉलिंग की एक के बाद एक अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने सबसे पहले हसन ईसाखिल को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद ललित राजबंशी ने मोहम्मद अकरम को 2 रन के निजी स्कोर पर डगआउट भेज दिया.ललित राजबंशी यहीं नहीं रुके उन्होंने अपना तीसरा शिकार करीम जनत को बनाया. जनत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. राजबंशी ने अब तक 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं.
कुशल भुर्तेल ने मचाई बॉल से तबाही
नेपाल के कुशल भुर्तेल ने भी गेंद के साथ अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. भुर्तेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला. उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल खान अहमदज़ई नजीबुल्लाह ज़ादरान को सबसे पहले 30-30 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने मोहम्मद इसहाक को 7 रन पर आउट किया. भुर्तेल ने अपना तीसरा विकेट कप्तान दरवेश रसूली को शून्य पर आउट कर लिया.
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, दरविश रसूली (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), फैसल शिनोज़ादा, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फ़रीदून दाऊदज़ई, नांगेयालिया खारोटी, अरब गुल मोमंद.
नेपाल की प्लेइंग-11
कुशाल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), कुशाल मल्ला, गुलसन झा, संदीप जोरा, लोकेश बाम, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी.