Afg vs Zim: अफगानिस्तान ने दूसरे T20I मुकाबले में जिम्बाब्वे को 19 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी इतिहास रच दिया।
वह पुरुष T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने अपने करियर के 120वें T20I मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।