AFG vs IND: भारत और अफगानिस्तान की टीमें एक बार फिर टी20 क्रिकेट में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच होने वाली इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है।
खास बात यह है कि भारतीय टीम में कुछ पुराने चेहरों की वापसी हुई है, जबकि युवा खिलाड़ियों पर भी सबकी नजर रहने वाली है। अफगान बोर्ड भारत को दिल्ली में होस्ट कर रहा है।
इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं संजू सैमसन की वापसी और वैभव सूर्यवंशी के टीम में शामिल होने से मुकाबले को लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है। अफगानिस्तान की टीम भी अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में पहले मुकाबले का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं है।
कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है लेकिन तीनों मुकाबले भारत की राजधानी दिल्ली में ही खेले जाएंगे। बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार सीरीज के तीनों मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होंगे।
टीवी पर कहां देख पाएंगे मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच इस टी20 सीरीज के टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी भारतीय दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
मोबाइल पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे डिजिटल डिवाइस पर मुकाबला देखना चाहते हैं तो सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। यानी टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैनकोड के जरिए भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबलों का लाइव एक्शन देखा जा सकेगा।