Abhishek Sharma Captain: अभिषेक शर्मा बन सकते हैं कप्तान, लिया गया चौंकाने वाला फैसला

IPL 2026 Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के आने वाले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बदला हुआ नजर आ सकता है. रिपोर्ट्स हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए अभिषेक शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला लिया है.

अभिषेक शर्मा को पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाने की बातें चल रही हैं. पैट कमिंस जबतक टीम के साथ नहीं जुड़ सकते तब तक टीम की कमान अभिषेक शर्मा के हाथों में होगी. पैट कमिंस के लौटते ही कमान फिर उनके हाथों में आ जाएगी. बता दें पैट कमिंस चोटिल हैं और इसकी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सके थे.

पैट कमिंस को हुई है बैक इंजरी

पैट कमिंस को काफी समय से पीठ की चोट लगी हुई है. ये चोट उन्हें साल 2025 से ही चल रही है. एशेज सीरीज के दौरान ये चोट और ज्यादा बढ़ गई थी. इस चोट की वजह से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप तो मिस किया ही साथ ही वो एशेय सीरीज के 3 टेस्ट भी नहीं खेल सके थे. पैट कमिंस अब भी पूरी तरह नहीं उबरे हैं और मेडिकल टीम की ओर से मिलने वाली क्लिरियंस के बाद ही वो मैदान में उतरेंगे. माना जा रहा है कि 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के शुरुआती मैच वो नहीं खेल पाएंगे, जिसमें को ही कमान सौंपी जाएगी.

अभिषेक शर्मा क्यों बनेंगे कप्तान?

अभिषेक शर्मा को कप्तान बनाने की बड़ी वजह उनका भारतीय क्रिकेट में बढ़ता कद और पॉपुलैरिटी होगी. साथ ही इस खिलाड़ी को अब आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव हो गया है जिसकी वजह से वो टीम को लीड करने के लिए भी तैयार हैं. अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अबतक 77 मैचों में 27.10 की औसत से 1816 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है. साथ ही वो एक शतक लगा चुके हैं, वो 9 अर्धशतक भी जमा चुके हैं.

अभिषेक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं. इस खिलाड़ी ने अबतक 45 पारियों में 33.44 की औसत से 1438 रन बनाए हैं. जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक का स्ट्राइक रेट उन्हें बहुत खतरनाक बनाता है. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 190 से ज्यादा का है. अब देखना ये है कि अभिषेक इस साल आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Leave a Comment