AB de Villiers Century: 42 की उम्र में एबी डिविलियर्स ने ठोका 37 गेंदों में शतक, 11 छक्के मारकर जिताया मैच

Australia Champions vs South Africa Champions: कहते हैं शेर कितना भी बूढ़ा हो जाए वो शिकार नहीं बोलता. ये कहावत एबी डिविलियर्स पर सटीक बैठती है. एबी डिविलियर्स को रिटायर हुए काफी समय हो चुका है लेकिन इस खिलाड़ी के बल्ले की धमक और चमक अब भी कमाल है.

शारजाह में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में एबी डिविलियर्स ने महज 37 गेंदों में शतक ठोक इसका सबूत दिया. एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के गेंदबाजों को जमकर पीटा और उनकी तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 210 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया.

एबी डिविलियर्स का धमाका

एबी डिविलियर्स ने शतक तो 37 गेंदों में लगाया लेकिन पहली तीन गेंदों पर उन्होंने खाता तक नहीं खोला था. अपनी 7वीं गेंद पर उन्होंने पहला छक्का लगाया और इसके बाद उन्होंने मानों बाउंड्री की बरसात ही कर दी. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन लाफलिन, केन रिचर्डसन की तो धुनाई की ही, साथ ही उन्होंने लेग स्पिनर फवाद अहमद को भी नहीं बख्शा. डिविलियर्स ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया और अगली 14 गेंदों में वो शतक तक पहुंच गए. डीविलियर्स ने बेन हेल्फनहॉस की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया.

 

 

WCL में चलता है डिविलियर्स का बल्ला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में एबी डिविलियर्स का बल्ला आग उगल रहा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में पिछली 7 पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं. वो सिर्फ एक बार फेल हुए हैं जिसमें उन्होंने 6 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए. साफ है डिविलियर्स की उम्र भले ही 42 साल हो गई है लेकिन ये खिलाड़ी आज भी इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट खेल रहा है.

Leave a Comment