Vaibhav Sooryavanshi and Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट में एक नया चमकता सितारा उभर रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अभी तक कुछ ही मैच खेले हैं, लेकिन इन मुकाबलों में ही वह टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम के लिए एक बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं. वह अपने 8 मैचों के आईपीएल करियर में इतने छक्के लगा चुके हैं, जिसने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में जड़े थे.
वैभव-सचिन के 29 छक्कों का खास कनेक्शन
वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से आईपीएल करियर में ही 29 छक्के जड़ दिए हैं. यह आंकड़ा अपने आप में कमाल का है, लेकिन इसे और खास बनाने वाली एक रोचक बात यह है कि इन 29 छक्कों में से कुछ छक्के उन 4 गेंदबाजों पर लगाए गए, जिन्होंने अपना प्रोफेशनल डेब्यू वैभव के जन्म से पहले कर लिया था. यानी वैभव ने उन अनुभवी गेंदबाजों पर भी छक्कों की बौछार की है, जो उनके जन्म के समय से पहले ही क्रिकेट के बड़े मंच पर उतर चुके थे. सिर्फ 15 साल की उम्र में यह आक्रामक बल्लेबाजी क्रिकेट फैंस को हैरान कर रही है.
दूसरी ओर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी आईपीएल में ठीक 29 छक्के लगाए थे. लेकिन इन 29 छक्कों में भी एक रोचक बात है. सचिन ने जिन गेंदबाजों पर छक्के जड़े, उनमें से चार ऐसे गेंदबाज थे जो सचिन के प्रोफेशनल डेब्यू के बाद पैदा हुए थे. यानी सचिन ने उन युवा गेंदबाजों को भी पार किया, जो उनके करियर शुरू होने के बहुत बाद आए. जो हर किसी के लिए आसान नहीं होता है.
आईपीएल 2026 का तूफानी अंदाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत तूफानी अंदाज में की है. उन्होंने सीजन का पहला मैच चेन्नई के खिलाफ खेला और सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. दूसरी ओर, IPL में अब तक खेले 8 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 218.70 की स्ट्राइक रेट और 38 की औसत से 304 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने ये शतक सिर्फ 35 गेंदों पर लगाया था, जो किसी भी भारतीय की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक है.