LSG vs DC Live Score, IPL 2026 Todays Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 5वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मुकाबले के साथ दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है और दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अभी तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैचों में बाजी मारी है और 3 मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम रहे हैं. यानी इन दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, शाहबाज अहमद.
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, काइल, जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, माधव तिवारी, पथुम निसांका, साहिल पारख, आकिब नबी दार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर.