IPL 2026: दिल खोलकर नाची श्रेयस अय्यर की छोटी बहन, पंजाब किंग्स की जीत के बाद मचाई धूम, VIDEO

Shresta Iyer Dance VIDEO: पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उसने अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए गुजरात टाइटंस को धूल चटाई. मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स को मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की छोटी बहन का डांस वायरल हो चुका है. हम बात कर रहे हैं श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर की, जिन्होंने घर में टीवी पर भाई को जीतते देखा और उसके बाद दिल खोलकर डांस किया. पंजाब किंग्स की जीत के बाद श्रेष्ठा का वो डांस वाला वीडियो अब चर्चा में है.

श्रेयस अय्यर की बहन का डांस वाला VIDEO

श्रेष्ठा अय्यर ने डांस वाले वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में उनके साथ उनके परिवार के लोग और फैमिली फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में पंजाब किंग्स के मैच जीतते ही पहले तो श्रेष्ठा अय्यर नारे लगाती हैं, फिर जोरदार भांगड़ा करने लगती है. वो दिल खोलकर भांगड़ा डांस करती दिखती हैं. श्रेष्ठा अय्यर ने अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अब बस जीत पर फोकस.

View this post on Instagram

A post shared by Shresta Iyer (@shrestaiyer29)

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

मुल्लांपुर में खेले IPL 2026 के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया. गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर कर लिया.