IPL Points Table 2026 Updated, After Punjab Kings vs Gujrat Titans Match: पंजाब किंग्स ने 31 मार्च की शाम अपने होम ग्राउंड मुल्लांपुर में खेले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा दिया. हालांकि, श्रेयस अय्यर की टीम के जीतने से पॉइंट्स टेबल के हालात नहीं बदले. वहां स्थिति जस की तस बनी रही. बस हुआ ये कि जीत के साथ खाता खोल लेने के चलते पंजाब किंग्स के खाते में 2 अंक जुड़ गए. वहीं हारने के चलते शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को भी उसी नुकसान से दो-चार होना पड़ा है, जो CSK, SRH और KKR को हुआ है.
श्रेयस अय्यर की जीत से भी कुछ नहीं बदला
श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स के जीतने के बाद भी फायदे में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा स्टार की धनी राजस्थान रॉयल्स की टीम ही है. मतलब, ना विराट कोहली की RCB को फायदा हुआ है और ना ही रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या वाली मुंबई इंडियंस को. वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स फायदे में है क्योंकि वो श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के जीतने के बाद भी पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बरकरार है.
राजस्थान रॉयल्स नंबर 1 क्यों?
अब सवाल है कि IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स नंबर 1 क्यों है? जबकि, अपने-अपने मैच तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने भी जीते हैं. इसका जवाब राजस्थान रॉयल्स की नेट रन रेट में छिपा है. IPL जैसी 10 टीमों वाली लीग में सिर्फ जीतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि आप जीतते कितने बड़े अंतर से हैं वो भी जरूरी होता है. जीत का अंतर ही रन रेट की दशा और दिशा तय करता है, जिसका असर पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति पर पड़ता है.
पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें कौन?
IPL 2026 में एक-एक मैच खेलने और उसे जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के 2-2 अंक हैं. लेकिन, चूंकि राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट बाकी टीमों से बेहतर है, इसलिए वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 है. राजस्थान की टीम का रन रेट 4.171 का है. वहीं इसके मुकाबले RCB का रन रेट 2.907, मुंबई इंडियंस का रन रेट 0.687 और पंजाब किंग्स का रन रेट 0.509 है. इस तरह ये वो 4 टीमें हैं, जो फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 हैं.
हारने वाली टीमों को हुआ कौन सा बड़ा नुकसान?
अब 4 टीमें जीती हैं तो 4 हारी भी होंगी. पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति पर गौर करें तो सबको एक जैसा नुकसान हुआ है. बस किसी को कम और किसी को ज्यादा. हारने वाली टीमों को जो एक बड़ा नुकसान हुआ है वो ये कि उनका रन रेट माइनस में चला गया है. अब जो इससे अपने आने वाले मुकाबलों में उबर जाएगा वो पॉइंट्स टेबल में भी आगे बढ़ता दिखेगा और जो फंस गया समझो उसके लिए IPL का ये सीजन खत्म होता चला गया. फिलहाल, IPL 2026 में पहला मैच खेलने के बाद जो टीमें हारी हैं उनमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के नाम हैं.
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स को अभी अपना पहला मैच खेलना है.