मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (MPL) के तीसरे सीजन का बिगुल बज चुका है. आज (मंगलवार, 31 मार्च) को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 10 पुरुष टीमों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी की गई. ऑक्शन के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. ऑक्शन में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा.
एमपीएल के ग्रेड ए प्लेयर्स जैसे वेंकेश , रजत पाटीदार, अनिकेत वर्मा , आशुतोष शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीम मालिक के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. पहली बार एमपीएल के ऑक्शन में शामिल हुए आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल के स्टार खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को लेने के लिए सभी टीम के खिलाड़ियों में होड़ लगी रही. इस बार MPL ऑक्शन में कुल 244 खिलाड़ियों को शामिल किया गया.

आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी
मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख की बोली लगाकर आशुतोष शर्मा को इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. दूसरे नंबर पर अक्षत रघुवंशी हैं, जिन्हें रीवा जगुआर ने 13 लाख 80 हज़ार रुपए देकर खरीदा. वहीं अनिकेत वर्मा 13 लाख 20 हज़ार, शिवांग कुमार 13 लाख , मंगेश यादव 12 लाख ,माधव तिवारी 10 लाख 60 हज़ार, सारांश जैन 9 लाख 60 हज़ार में रॉयल निमाड़ ईगल ने लिया. ऐसे करके सैंकड़ो खिलाड़ियों की बोली लगी .
इस साल खेलेंगी 10 पुरुष टीम
मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग में इस साल 3 नई टीम बनी है. मालवा, निमाड़ और उज्जैन की तीन टीमे बनी है . तीन नई टीमों की एंट्री से मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. इसके साथ ही 2 नई महिला टीमें भी बनी है. इस साल 10 पुरुष टीम खेलेंगी.

महाआर्यमन सिंधिया ने किया ऑक्शन का आगाज
एमपीसीए के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने ऑक्शन का आगाज किया. इस दौरान उन्होंने सभी फ्रैंचाइज़ ओनर और सभी लोगों संबोधित करते हुए कहा कि एमपीएल मध्यप्रदेश के क्रिकेटिंग टैलेंट को पहचानने , प्लेटफार्म देने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक शानदार माध्यम बन चुका हैं.
उन्होंने कहा कि एमपीएल से कई खिलाड़ी शानदार परफॉर्म करकें आईपीएल , डब्लूपीएल और भारतीय टीम में चयन हो रहे है. उन्होंने कहा कि इस साल पहली बार ऑक्शन हो रहा है , सभी फ्रैंचाइज़ ओनर भी अपनी टीम को खड़ी करने में बहुत मेहनत कर रहे हैं , प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से कई खिलाड़ी फ्रैंचाइज़ टीम ढूंड कर उन्हें एक बेहतरीन एक्सपोजर्स दे रहे हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े हुए प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर चारू शर्मा ने आज ऑक्शन की कमान संभाली.