MI vs KKR Live Score, IPL 2026 Todays mumbai indians vs kolkata knight riders Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर रहने वाली है. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगी और टॉस शाम 7 बजे होगा. केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है और मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अभी तक 35 मैच खेले गए हैं. इसमें से 24 मुकाबले मुंबई इंडियंस की टीम के नाम रहे हैं. वहीं, 11 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं. लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए सीजन का पहला मैच कुछ खास नहीं रहता है. वह 2012 के बाद एक बार भी अपना ओपनिंग मैच नहीं जीत सकी है.
दोनों टीमों के स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी.