Phil Salt Magical Catch: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. पैट कमिंस की चोट के कारण कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए ईशान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. लेकिन उन्हें आउट करने के लिए फिल सॉल्ट ने एक करिश्माई कैच लपका. फिल सॉल्ट ने एक कमाल की दौड़ लगाते हुए हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
फिल सॉल्ट ने लपका करिश्माई कैच
ईशान किशन 37 गेंदों पर 80 रन की विस्फोटक पारी खेल कर क्रीज पर मौजूद थे, तभी फिल सॉल्ट ने गजब का एथलेटिक कैच लपककर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन सिंह के खिलाफ ईशान किशन ने पॉइंट के ऊपर से शानदार शॉट खेला, जो बाउंड्री के पार जा रहा था. पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद फेंस की तरफ जा रही है, लेकिन तभी फिल सॉल्ट ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर दौड़ लगाई. उन्होंने हवा में उड़ते हुए अपनी दाईं तरफ हाथ बढ़ाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया.
𝐒𝐓𝐎𝐏 𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐘𝐎𝐔 𝐀𝐑𝐄 𝐃𝐎𝐈𝐍𝐆 𝐀𝐍𝐃 𝐖𝐀𝐓𝐂𝐇 𝐓𝐇𝐈𝐒!
Phil Salt with an absolute one-handed screamer at the ropes
Do we already have the Catch of the Season on Day 1 of #TATAIPL 2026
Updates
https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | pic.twitter.com/pPax3pVNt9
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
कैच इतना कमाल का था कि पहली नजर में किसी को भी विश्वास नहीं हुआ. कमेंटेटर्स ने भी फिल सॉल्ट को ‘सुपरमैन’ कहकर पुकारा. यह कैच न सिर्फ मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, बल्कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में सबसे यादगार फील्डिंग मोमेंट भी बन गया. जिसके चलते ईशान किशन की विस्फोटक पारी का अंत हो गया. वरना वह शतक की ओर बढ़ रहे थे. सॉल्ट के इस शानदार कैच के चलते ईशान 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.
सनराइजर्स हैदराबाद ने बोर्ड पर लगाए 201 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की भले ही शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन की पारी के चलते टीम ने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाया. ईशान के अलावा अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रनों की एक विस्फोटक पारी खेली. वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 31 रनों बनाए, हेनरिक क्लासेन को आउट करने के लिए भी फिल सॉल्ट ने कमाल का कैच पकड़ा. इन बल्लेबाजों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए.

Phil Salt with an absolute one-handed screamer at the ropes 

https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | pic.twitter.com/pPax3pVNt9