Vaibhav Sooryavanshi: कौन है वो खिलाड़ी, जिसका IPL करियर वैभव सूर्यवंशी के चलते हुआ बर्बाद?

IPL, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने वाला है. इस बार भी कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे और नए बनेंगे. रिकॉर्डों के उन खेल के बीच निगाहें फिर एक बार वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो पिछले साल खेले अपने डेब्यू सीजन में ही एक खिलाड़ी का आईपीएल करियर बर्बाद कर चुके हैं. उन्होंने शुरू होने से पहले ही उसके IPL का अंत कर दिया था. अब सवाल है कि वो खिलाड़ी है कौन? तो उसका नाम है करीम जनत.

डेब्यू सीजन, डेब्यू मैच और IPL करियर खत्म

वैभव सूर्यवंशी की ही तरह करीम जनत ने भी पिछले सीजन IPL डेब्यू किया था. बल्कि, अपने डेब्यू मुकाबले में ही उनका सामना वैभव सूर्यवंशी से हो गया था. मगर अफगानिस्तान के गेंदबाज को क्या पता था कि जिस IPL मैच में वो डेब्यू करने उतरा है, वही उसके लिए आखिरी बन जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी ने करीम जनत का खोला धागा

IPL के पिछले सीजन में वो मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था. जी हां, वही मुकाबला जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों वाला तूफानी सैंकड़ा जड़ा था. वैसे तो इस मैच में राजस्थान की तरफ से खेल रहे 14 साल के वैभव ने गुजरात टाइटंस के हर गेंदबाज को मारा लेकिन जिस तरह से उन्होंने डेब्यू करने उतरे करीम जनत का धागा खोला, उसे देखना कुछ अलग ही अनुभव रहा.

एक ओवर में ठोके 30 रन, 1 मैच खेलकर करियर खत्म

वैभव सूर्यवंशी ने उस मैच में करीम जनत के पहले ओवर में ही 30 रन ठोक डाले. इतनी मार खाने के बाद करीम जनत आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए. वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ एक ओवर में 30 रन लुटाने के बाद करीम जनत को उस मैच में तो आगे गेंदबाजी का मौका नहीं ही मिला. उसके बाद उनका आईपीएल में आगे खेलना भी मुश्किल हो गया. मतलब उनके आईपीएल करियर का भी अंत हो गया.

कौन हैं करीम जनत?

करीम जनत अफगानिस्तान के बैटिंग ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अब तक 2 टेस्ट, 3 वनडे और 75 T20I खेले हैं. IPL में उन्होंने सिर्फ 1 मैच खेला. वो अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान के भाई हैं.