PSL 2026: भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद रिजवान ने फैलाई बदबू, भड़के वॉर्नर, बोले- स्कूल के बच्चे हो

Pakistan Super League का आगाज होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले PSL टीम के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो हुआ, उसने वहां मौजूद डेविड वॉर्नर को गुस्सा दिला दिया. वो भड़क उठे. उनके भड़कने की वजह मोहम्मद रिजवान और वहां मौजूद दूसरी टीमों के कप्तान रहे. सोशल मीडिया पर छाए फुटेज के मुताबिक खबर है कि मोहम्मद रिजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदबू फैलाने का काम किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान के लिए अचानक ही पैदा हुई असहज स्थिति पर जहां बाकी सारे कप्तानों की हंसी छूट गई वहीं वॉर्नर को हंसी नहीं आई. उन्होंने उनकी तुलना स्कूल के बच्चे से कर दी.

लगता है यहां स्कूल के बच्चे बैठे हैं- वॉर्नर

सामना आए वीडियो में PSL के सभी 8 टीमों के कप्तान एक साथ बैठे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉर्नर जब अपनी टीम की तैयारियों के बारे में बोल रहे थे तभी मार्नस लाबुशेन, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में हंसी-मजाक में लगे. उन्हें वैसा करते देख वॉर्नर बोलते-बोलते बीच में ही रूक गए और उनसे कहा कि , ‘क्या हो रहा है जेंटलमैन? लगता है यहां स्कूल के बच्चे बैठे हैं. ‘

क्या है पूरा मामला?

अब सवाल है कि वॉर्नर के बोलने के दौरान बाकी सबकी हंसी छूटी क्यों? उसके पीछे की वॉर्नर नहीं थे. बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो असहज हालात मोहम्मद रिजवान से जुड़े एक अजीब पल के चलते पैदा हुए थे. वो घटना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक ही घटी थी, जिसने माहौल को बदलकर रख दिया था. एक ओर रिजवान के लिए वो जहां शर्मिंदा होने वाला पल था. वहीं दूसरे कप्तानों के लिए हंसी-ठिठोली वाला. बड़ी बात ये रही कि वो घटना तभी घटी जब वॉर्नर के बोलने की बारी आई.

कराची किंग्स के कप्तान हैं वॉर्नर

PSL में डेविड वॉर्नर कराची किंग्स के कप्तान हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी फिटनेस और मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है. PSL 2026 में कराची किंग्स का पहला मैच 27 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स से है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान साउद शकील है, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में वॉर्नर के बोलने के दौरान हंसने वाले वाले कप्तानों में एक थे. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले पिछले 5 मुकाबलों में कराची किंग्स 2-3 से पीछे है.