IPL 2026: एक मिनट से भी कम समय में सोल्ड आउट हुईं आईपीएल की टिकटें, रीसेल में एक लाख रुपये तक कीमत

ई दिल्ली: आईपीएल 2026 की शुरुआत शनिवार 28 मार्च से होनी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला मुकाबला होगा। अभी शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल घोषित हुआ है।

इन मैचों के टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई है। सेल पर आते ही टिकट सोल्ड आउट हो गए। काफी संख्या में फैंस को टिकट नहीं मिल पाए।

रीसेल में आईपीएल टिकट की कीमत कई गुना ज्यादा

इस बीच कई जगह सोल्ड आउट मैचों के टिकट कहीं ज्यादा कीमत पर बिक रहे हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी के घरेलू मैचों के टिकट की ब्रिकी 24 मार्च को शाम 4 बजे शुरू हुई। एक मिनट से भी कम में टिकट सोल्ड आउट हो गए। वहीं मुंबई इंडियंस के प्रमुख घरेलू मैचों के टिकट भी तेजी से बिक गए।

एक लाख तक में बिक रही मुंबई और आरसीबी के मैच की टिकट

मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम पर होना है। टीम की टक्कर अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स से होनी है। इस मैच की टिकट रीसेल में 6500 से 50 हजार तक की बिक रही हैं। वहीं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच के टिकट की रीसेल में शुरुआती कीमत 15 हजार हैं। वहीं सबसे महंगी टिकट एक लाख रुपये तक की है। 12 अप्रैल को मुंबई और आरसीबी का मुकाबला होना है।

बचे हुए मैचों का शेड्यूल जल्द घोषित होंगे

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से है। अभी बीसीसीआई ने 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया था। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इसकी वजह से पूरा शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है। बीसीसीआई जल्द ही बचे हुए मैचों का शेड्यूल जारी कर देगी।

Leave a Comment