IPL 2026: 35 साल के खिलाड़ी की अचानक आईपीएल में एंट्री, खेला है 1 मैच, मिलेंगे 75 लाख रुपये

David Payne IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में एक नया खिलाड़ी शामिल किया है. सनराइजर्स के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिसकी जगह सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म पेसर डेविड पेन को मौका दिया है. बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला है. लेकिन इस खिलाड़ी को टी20 मैचों का गजब अनुभव है. यही वजह है कि 35 साल का होने के बावजूद इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने मौका दिया है.

डेविड पेन का करियर

डेविड पेन को पहली बार आईपीएल में मौका मिला है लेकिन ये खिलाड़ी बिग बैश लीग, ILT20, मेंस 100 और टी20 ब्लास्ट में काफी मैच खेला है. पेन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 115 मैचों में 328 विकेट झटके हैं. लिस्ट ए में उनके नाम 115 विकेट हैं. वहीं टी20 में उन्होंने 304 विकेट चटकाए हैं. डेविड पेन आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे लेकिन जैक एडवर्ड्स की चोट की वजह से अब उन्हें इस टूर्नामेंट में मौका मिला है. इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर मौका देगी.

डेविड पेन होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम

बता दें सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में पैट कमिंस के बगैर उतरेगी. इस टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजों की कमी है.पैट कमिंस के अलावा सिर्फ एहसान मलिंगा ही टीम के पास हैं लेकिन अब डेविड पेन के आने से टीम को मजबूती मिलेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद की है मजबूत टीम

सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन के शुरुआती मुकाबले ईशान किशन की कप्तानी में खेलने उतरेगी. उनके अलावा अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम में हैं. ऑलराउंडर्स की बात करें तो नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स टीम में हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी जैसे क्वालिटी गेंदबाज इस टीम में शामिल हैं.