RCB में एक से एक खूंखार खिलाड़ी, IPL 2026 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है बेंगलुरू

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम सबसे ज्यादा दबाव में होगी, क्योंकि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली यह टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. कहते हैं कि चैंपियन बनना आसान हो सकता है, लेकिन उस बादशाहत को बरकरार रखना बहुत मुश्किल होता है.

18 साल के इंतजार के बाद RCB की टीम पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी थी, जिसने फाइनल में पंजाब किंग्स 6 रन से हराया था.

RCB ने पिछले सीजन के स्क्वाड से अधिकांश खिलाड़ियों को रिटेन किया था और इस बार भी टीम काफी अच्छी नजर आ रही है. मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दोबारा चैंपियन बनना है तो जानिए बेंगलुरू की टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है.

टॉप ऑर्डर को लीड करेंगे विराट कोहली

विराट गत चैंपियन RCB के बैटिंग लाइन-अप को लीड कर रहे होंगे, जबकि पिछली बार की तरह फिल साल्ट उनके ओपनिंग जोड़ीदार बन सकते हैं. उनके बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार भारतीय पिचों से भलीभांति वाकिफ हैं. हालांकि पिछले सीजन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था. वो आईपीलम 2025 में 312 रन बना पाए थे.

आरसीबी टीम में जैकब बैथेल और टिम डेविड जैसे तूफानी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ फिनिशर का रोल भी अदा कर सकते हैं, वहीं वेंकटेश अय्यर के आने से बेंगलुरू का ऑलराउंड डिपार्टमेंट मजबूत हुआ है. उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांडया भी गेंद के साथ-साथ बल्ले से तबाही मचाते हुए नजर आ सकते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि ऑलराउंड डिपार्टमेंट में बेंगलुरू अन्य टीमों से आगे है.

धारदार गेंदबाजी

जोश हेजलवुड पिछले सीजन 22 विकेट लेकर RCB के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. वो पहले कुछ मैच चोट के कारण मिस कर सकते हैं, लेकिन बेंगलुरू टीम और उसके फैंस को उम्मीद होगी कि हेजलवुड जल्द से जल्द वापस लौट आएं. वहीं भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और नुवान तुषारा के अलावा सुयश शर्मा भी इस टीम का अभिन्न हिस्सा हैं.

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन:विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांडया, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

Leave a Comment