विराट कोहली ने खुद को लेकर चल रही अफवाह का खंडन कर दिया है. अफवाह को खारिज करने का विराट कोहली का तरीका भी बड़ा जबरदस्त रहा. उन्होंने बिना कुछ कहे ही उसे गलत बता दिया. विराट कोहली ने फैली अफवाह को गलत बताने के लिए बस सोशल मीडिया पर बस दो हंसती हुई इमोजी शेयर की. RCB के स्टार बल्लेबाज के उस कदम से साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चल रही उस खबर में दम नहीं है.