रोहित शर्मा ने MI के फैंस से किया वादा, बोले- हम ट्रॉफी का सिक्सर लगाने की पूरी कोशिश करेंगे

मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की पसंदीदा टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली ही ये टीम पांच बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि छठी ट्रॉफी की तलाश मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या से होगी, जो पिछले दो साल से टीम के कप्तान हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की शुरुआत रविवार 29 मार्च से करने वाली है। इससे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस से वादा किया है कि टीम छठी ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

दरअसल, हर बार की तरह मुंबई इंडियंस ने इस बार भी एक टीम बोंडिंग प्रोग्राम रखा था, जिसे The MIx नाम दिया था। इसमें सारे क्रिकेटर, कोच और मैनेजमेंट के लोग शामिल थे। फैंस को भी इस प्रोग्राम को देखने को मौका मिला, जहां मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर्स ने खूब मस्ती की। इसी दौरान रोहित शर्मा ने कहा, “हम निश्चित रूप से आप सभी के लिए ट्रॉफी नंबर 6 लाने की कोशिश करेंगे।” मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें फैंस को भी एंट्री मिली थी।

मुंबई इंडियंस के पास इस बार भी तगड़े खिलाड़ी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह तो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। इनकी जिम्मेदारी होगी कि अब कप्तान हार्दिक पांड्या का साथ एमआई में दें और टीम को छठी बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताएं, क्योंकि मुंबई ने काफी समय से ट्रॉफी नहीं जीती है। मुंबई पहले 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीत चुकी है। 6 साल का इंतजार इस टीम को खिताब जीते हो चुका है।

मुंबई इंडियंस ने सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी। उनसे पहले और उनसे बाद में कोई भी इस टीम को चैंपियन नहीं बना सका है। इस साल भी कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं। वे कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटन्स के साथ ट्रॉफी जीत चुके हैं।

Leave a Comment