Eid ul Fitr, Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने अपने परिवार के साथ ईद मनाई है. परिवार का साथ मिलने से त्योहार तो खास हो जाता है मगर उसे और भी स्पेशल बाबर आजम ने बनाया है खुद से पकवान बनाकर. सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो सामने आए हैं. एक में वो अपने परिवार के साथ त्योहार का लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं दूसरे में वो बखूबी बता रहे हैं कि उनके पास सिर्फ क्रिकेट की ही नहीं बल्कि कुकिंग की भी स्किल्स है.
बाबर आजम की कुकिंग स्किल्स
बाबर आजम ने एक प्रोफेशनल शेफ की तरह अपने पकवान को तैयार किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. सामने आए वीडियो से पता चलता है कि बाबर आजम ने कोई मीठी खाने की चीज बनाई है. बाबर आजम ने उस पकवान को बनाने के बाद उसे खुद ही चखकर भी देखा, जिसके बाद उनका एक्सप्रेशन अपने आप सारी कहानी बयां करता है.
Babar Azam showcasing his cooking skills for Eid al-Fitr.
pic.twitter.com/OhSqGri1ye
— Sheri. (@CallMeSheri1_) March 21, 2026
परिवार के साथ बाबर आजम ने मनाई ईद
बाबर आजम ने ईद को भी अपने परिवार के साथ धूम-धाम से सेलिब्रेट किया. ईद पर पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ इस त्योहार को मनाते दिख रहे हैं. बाबर आजम खुशी के इस मौके पर अपने परिवार के लोगों को गले लगाते दिख रहे हैं. वो उनके साथ फन करते दिख रहे हैं.
Babar Azam Eid ul Fitr greetings with family members
Eid Mubarak#BabarAzam #Eid #eidmubarak pic.twitter.com/guejJkcuBL— Milhan Ahmed (@MilhanLibra) March 21, 2026
PSL में खेलते दिखेंगे बाबर आजम
ईद के जश्न के बाद बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते दिखेंगे. इस बार वो ना सिर्फ पेशावर जाल्मी के लिए खेलेंगे बल्कि इस टीम की कप्तानी भी करेंगे. बाबर आजम PSL में अब तक 100 मैच खेल चुके हैं जिसकी 98 पारियों में उन्होंने 3792 रन बनाए हैं. PSL के नए सीजन में उनके सामने 4000 रन के आंकड़े को पार करने की चुनौती होगी.
pic.twitter.com/OhSqGri1ye