IPL 2026 में अपना खिताब बचाने के लिए लौट आई है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु. नए सीजन की तैयारियों के लिए RCB का कैंप 18 मार्च से पूरी रफ्तार से शुरू हो गया और फैंस को जिस पल का इंतजार था वो भी खत्म हो गया है.
(Photo: RCB)
RCB के सबसे बड़े और सबसे चहेते स्टार विराट कोहली ने भी टीम का ट्रेनिंग कैंप जॉइन कर लिया है. बुधवार 18 मार्च को कोहली टीम के साथ जुड़े और पहले ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बने. (Photo: RCB)
कोहली की टीम से जुड़ने की कुछ फोटो RCB के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की गईं और इसने फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि कोहली इसमें एकदम बदले-बदले से नजर आ रहे थे. (Photo: RCB)
कोहली का ये बदलाव था उनकी हेयरस्टाइल को लेकर, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. उनके हेयरस्टाइल में पार्टिशन पहले से बिल्कुल अलग था, जिससे फैंस चौंक गए.
(Photo: RCB & PTI)
मगर हेयरस्टाइल जैसा भी हो, फैंस को यही उम्मीद होगी कि कोहली का खेलने का अंदाज पिछले लगातार 2 सीजन जैसा रहे, जहां उन्होंने बल्ले से कमाल किया और पिछले सीजन में पहला खिताब जिताया.
(Photo: RCB)



