आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. इससे पहले हम आपको बता रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग के कुछ मजेदार और दिलचस्प फैक्ट्स. यहां जानिए उन 16 खिलाड़ियों के बारे में जो कभी आईपीएल फाइनल नहीं हारे. इस लिस्ट में 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 10 भारतीयों को फाइनल में अजेय का ये तमगा मिला है. आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो. (फोटो-पीटीआई)
आईपीएल में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं और गजब बात ये है कि वो 6 बार खिताबी जंग खेले हैं और हर बार उन्हें जीत मिली है. मतलब आईपीएल फाइनल इतिहास के सबसे बड़े अजेय खिलाड़ी रोहित शर्मा ही हैं. रोहित ने पांच बार मुंबई और एक बार डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल फाइनल खेला और उसे जीता.(फोटो-पीटीआई)
रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने का कारनामा क्रुणाल पंड्या ने किया है. ये खिलाड़ी चार बार आईपीएल फाइनल खेला और हर बार उन्हें जीत मिली.(फोटो-पीटीआई)
क्रुणाल के बाद जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का नंबर आता है. ये दोनों खिलाड़ी तीन बार आईपीएल फाइनल खेले हैं और तीनों ही दफा उन्हें जीत हासिल हुई.(फोटो-पीटीआई)
क्विंटन डिकॉक, ऋतुराज गायकवाड़, गौतम गंभीर, जॉश हेजलवुड, इशान किशन, मैक्लेनेघन, प्रज्ञान ओझा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, यश दयाल, मोईन अली और डग बॉलिंगर ने 2-2 बार आईपीएल फाइनल खेला और उसे जीता.(फोटो-पीटीआई)



