ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगी 2 बार की चैंपियन? पाकिस्तान की हार ने बिगाड़ा समीकरण

Odi World Cup 2027 Qualification Scenario: बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को घरेलू मैदान पर 2-1 से हराकर न सिर्फ ऐतिहासिक सीरीज जीती, बल्कि 2027 ODI वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन रेस में भी बड़ा बदलाव ला दिया है. ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 290 रनों का टारगेट बचाकर 11 रनों से जीत हासिल की, जिससे बांग्लादेश की रैंकिंग में सुधार होने वाला है. वह फिलहाल 10वें स्थान पर है. लेकिन बांग्लादेश का ये अच्छा प्रदर्शन 2 बार की चैंपियन टीम के लिए बड़ी टेंशन बन गया है.

पाकिस्तान की हार ने इस टीम की बढ़ाई टेंशन

पाकिस्तान की इस हार के बाद वेस्टइंडीज की सीधी क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को झटका लगा. दरअसल, आईसीसी की नई रैंकिंग में बांग्लादेश 10वें से सीधे 9वें स्थान पर पहुंच जाएगा. वहीं, वेस्टइंडीज 9वें से 10वें स्थान पर खिसकने वाला है. पाकिस्तान सीरीज हार के बावजूद 4th स्थान पर बरकरार रहेगा, लेकिन पॉइंट्स में थोड़ी कमी आई. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईसीसी रैंकिंग का असर वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालिफिकेशन पर कैसे पड़ेगा?

दरअसल, 2027 ODI वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान के दौरे पर पहले से क्वालिफाई हैं. वहीं, बाकी 8 स्पॉट ICC ODI टीम रैंकिंग के टॉप-8 टीमों को मिलेंगे. 9वीं रैंक वाली टीम भी सीधे क्वालिफाई कर सकती है, क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम टॉप-8 में है, ऐसे में उसकी जगह 9वें नंबर की टीम क्वालिफाई करेगी. लेकिन 10वें या उससे नीचे रहने वाली टीमों को क्वालिफायर खेलने पड़ेंगे.

वेस्टइंडीज को सुधारनी होगी रैंकिंग

वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि वह बिना कोई मैच खेले ही रैंकिंग में नीचे खिसकने वाली है. उनकी अगली ODI सीरीज सितंबर-अक्टूबर में भारत के खिलाफ हो सकती है, लेकिन अगर वह पॉइंट्स नहीं जोड़ पाए, तो क्वालिफायर खेलने की नौबत आ सकती है. वेस्ट इंडीज, जो दो बार (1975 और 1979) वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है, पिछले एडिशन में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भी उसने क्वालिफायर खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश ने इस जीत से 2027 वर्ल्ड कप में सीधी एंट्री की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. उन्हें अब दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है, जहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें और ऊपर ले जा सकता है.