Devon Conway New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला अब इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले का दम दिखाया है. इस कीवी खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 60 रनों की पारी खेली. हैमिल्टन की मुश्किल पिच पर कॉन्वे ने 60 रनों के लिए भले ही 49 गेंद खेली, भले ही उनका स्ट्राइक रेट महज 122.45 रहा लेकिन इस खिलाड़ी ने मुश्किल पिच पर जमते हुए अपनी टीम को 175 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. कॉन्वे के अलावा 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जॉश क्लार्कसन ने कमाल पारी खेली. इस खिलाड़ी ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. आखिरी ओवर में इस खिलाड़ी ने 2 छक्के और 2 चौके जड़े.
कॉन्वे ने किए कमाल
न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो विकेटकीपर टॉम लैथम 11 रन बनाकर आउट हो गए. टिम रॉबिनसन का बल्ला भी नहीं चला और वो 1 ही रन बना पाए. इसके बाद कॉन्वे ने कैली के साथ अच्छी साझेदारी की. कैली ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए. कॉन्वे ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 39 गेंद ली लेकिन अपने अर्धशतक के बाद 10 रन और जोड़कर ये खिलाड़ी आउट हो गया. कॉन्वे ने आउट होने से पहले तीन बड़े कमाल भी किए.
- कॉन्वे ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर अपने 300 छक्के पूरे कर लिए.
- कॉन्वे के टी20 में पचास टी20 छक्के हो गए.
- कॉन्वे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे कर लिए.