The Hundred 2026 Auction: काव्या मारन ने इस खिलाड़ी के लिए खोली तिजोरी फिर भी मिली हार, हारिस रऊफ की गजब बेइज्जती

The Hundred 2026 में पहली बार ऑक्शन हो रही है और अब आईपीएल टीम मालिकों की मौजूदगी ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. आईपीएल की 4 फ्रेंचाइजियों ने द हंड्रेड में भी टीमें खरीद ली हैं और इसका सीधा साइड-इफेक्ट पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर हो रहा है. बुधवार को जहां वीमेंस हंड्रेड लीग में पाकिस्तान की कोई खिलाड़ी नहीं बिकी वहीं अब मेंस ऑक्शन में भी यही देखने को मिला. मेंस हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ी हारिस रऊफ पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया. दूसरी ओर एक खिलाड़ी के लिए काव्या मारन ने जमकर बोली लगाई लेकिन अंत में वो उनके हाथ से निकल गया.

The Hundred 2026 Auction में काव्या को झटका

The Hundred 2026 Auction में भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर करोड़ों रुपये बरसते नजर आए. वेल्श फायर ने इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स को 3 लाख पाउंड की बड़ी कीमत पर खरीदा. वहीं एडेन मार्करम को 2 लाख पाउंड में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम मैनचेस्टर ने अपनी टीम के साथ जोड़ा. जो रूट के लिए काव्या मारन और वेल्श फायर के बीच कड़ी टक्कर हुई. काव्या ने उनके लिए 2 लाख 30 हजार पाउंड तक बोली लगाई लेकिन अंत में 2 लाख 40 हजार पाउंड पर वेल्श ने ये बोली जीती.

The Hundred 2026 Auction में बिके ये खिलाड़ी

  • एडेन मार्करम- मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, 2.5 लाख पाउंड.
  • डेविड मिलर-सदर्न ब्रेव, 1.10 लाख पाउंड.
  • जो रूट- वेल्श फायर, 2.40 लाख पाउंड
  • जेम्स विंस- MI लंदन, 1.90 लाख पाउंड
  • जॉनी बेयरस्टो- लंदन स्पिरिट, 1.60 लाख पाउंड
  • जॉर्डन कॉक्स- वेल्श फायर, 3 लाख पाउंड.
  • फिन एलेन- ट्रेंट रॉकेट्स, 1.60 लाख पाउंड
  • जैक क्राउली- सनराइजर्स लीड्स, 1.80 लाख पाउंड
  • रायन रिकल्टन- सनराइडर्स लीड्स, 1.50 लाख पाउंड
  • जॉश टंग- मैनचेस्टर सुपरजायंट्स, 2 लाख पाउंड
  • टॉम कर्रन- MI लंदन, 2.60 लाख पाउंड