IPL 2026: जिनकी कप्तानी में किया आईपीएल डेब्यू, उनके खिलाफ ही वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आ गया है. पहला फेज 15 दिन का होगा जिसमें 20 मुकाबले खेले जाएंगे. मगर उसमें वैभव सूर्यवंशी का मैच कब है? वैभव सूर्यवंशी अपना पहला मैच किस दिन और तारीख को खेलेंगे? IPL 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 में काफी चीजें बदली हैं. इस बार वो अपने उस कप्तान के ही खिलाफ खेलते दिखेंगे, जिनके अंदर उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था. मगर ऐसा होगा कब? IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच से मतलब राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले से भी है, क्योंकि वो इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं.

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच कब है?

शेड्यूल के मुताबिक IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलते दिखेंगे. ये मुकाबला गुवाहाटी में होगा, जो कि राजस्थान रॉयल्स का ही होम ग्राउंड है. वैभव सूर्यवंशी और राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मुकाबला सिर्फ दो टीमों का ही नहीं होगा बल्कि कई पुराने साथियों का भी होगा. जो IPL 2025 में साथ खेले थे, IPL 2026 के इस मुकाबले में वो एक दूसरे के खिलाफ होंगे.

जिनकी कप्तानी में किया डेब्यू, उनके खिलाफ ही पहला मैच

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में डेब्यू राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन की कप्तानी में किया था. लेकिन, IPL 2026 में चूंकि संजू ट्रेड होकर राजस्थान से चेन्नई पहुंच चुके हैं तो अब वो वैभव के साथ नहीं बल्कि खिलाफ होंगे. वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन उनके बड़े भाई जैसे हैं और इस बारे में उन्होंने तभी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बयां कर दिया थ, जब संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स छोड़ने वाले थे.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे जडेजा-करन

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी तो अपने पहले IPL कैप्टन के खिलाफ उतरेंगे ही. उनके अलावा रवींद्र जडेजा और सैम करन भी अपनी पुरानी टीम और साथियों के खिलाफ खेलते दिखेंगे. रवींद्र जडेजा और सैम करन IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे मगर उन्हें संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया गया. उसी का नतीजा है कि IPL 2026 में जडेजा और करन पीली जर्सी में नहीं बल्कि पिंक जर्सी में हल्ला बोलते दिखेंगे.