The Hundred 2026 Auction: संजीव गोयनका ने ऋचा घोष पर लुटाए इतने पैसे, दीप्ति शर्मा बनी बिकने वाली पहली भारतीय

The Hundred 2026: भारत में IPL 2026 को लेकर रोमांच जोर पकड़ रहा है. मगर इसी बीच उधर इंग्लैंड में खेली जाने वाली महिला क्रिकेट लीग द हंड्रेड के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई. महिलाओं के द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में दीप्ति शर्मा बिकने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं. ऋचा घोष पर संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी मेहरबान दिखी. हालांकि, इन दोनों की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिका और स्पिनर श्रीचरणी की किस्मत उतनी अच्छी नहीं रही. ये दोनों खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.