MS Dhoni meet Gautam Gambhir Wife: अब तक यही सुनते-पढ़ते आए हैं कि गौतम गंभीर और एमएस धोनी की हमेशा ठनकर रही है. लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंभीर की पत्नी नताशा को धोनी से मिलते देखा जा सकता है. वायरल हो रहा ये वीडियो ज्यादा बड़ा नहीं, मगर जितना कुछ उसमें दिख रहा है वो आगे की सारी कहानी को साफ बयां कर रहा है.
गंभीर की पत्नी ने धोनी से की मुलाकात
सामने आया वीडियो इस बात का प्रमाण लग रहा है कि धोनी और गंभीर के बीच सब ठीक है. हालांकि, इससे पहले कई रिपोर्ट्स में गंभीर और धोनी के बीच अनबन का जिक्र किया गया. लेकिन, वायरल वीडियो में जिस तरह से गंभीर की पत्नी नताशा से धोनी मिल रहे हैं, दोनों बातें कर रहे हैं, हंस रहे हैं, वो धोनी और गंभीर दोनों के फैंस को सुकून देने वाला है.
The way MS Dhoni talking with Gautam Gambhirs wife.
Gambhir has taken digs at Dhoni whenever he got the chance, but Dhoni has never said a single word against him and has always behaved with grace.
That itself speaks volumes about the kind of personality Dhoni is.
pic.twitter.com/SeJA1htRQA
— Rohan
(@rohann__45) March 9, 2026
कब हुई दोनों की मुलाकात?
अब सवाल है कि ये गौतम गंभीर की पत्नी नताशा ने धोनी से मुलाकात की कब? दोनों एक दूसरे से T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के दौरान मिले. वायरल वीडियो सेमीफाइनल या फाइनल का लगता है क्योंकि धोनी और गौतम गंभीर की पत्नी नताशा उन्हीं दो मुकाबलों के दौरान ग्राउंड में नजर आई थीं.
T20 वर्ल़्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए एमएस धोनी मुंबई और अहमदाबाद गए थे. फाइनल में धोनी और रोहित ही ट्रॉफी को मैदान पर भी लेकर आए थे. T20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद धोनी वापस से चेन्नई लौट गए हैं, जहां उनकी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप लगा है.
pic.twitter.com/SeJA1htRQA
(@rohann__45) March 9, 2026