ICC Team of The Tournament: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जिसमें भारत के 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि फाइनल में पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है. यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले फिन एलेन को भी टीम से बाहर हैं. गजब की बात ये है कि जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट भी टीम में शामिल नहीं हैं. इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में 146 के औसत से 292 रन बनाए थे. आइए अब आपको बताते हैं कि इस टीम में किन 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है.
आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान
आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ओपनर साहिबजादा फरहान और संजू सैमसन को चुना गया है. ईशान किशन और एडेन मार्करम को भी टीम में जगह मिली है. मार्करम को तो कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पंड्या, विल जैक्स भी टीम में शामिल हैं. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी टीम में शामिल हैं. जसप्रीत बुमराह, लुंगी एन्गिडी, आदिल रशीद और ब्लेसिंग मुजरबानी को भी टीम में जगह मिली है. यही नहीं यूएसए के शैडले वैन शैकविक भी टीम में शामिल हुए हैं.
आईसीसी ने चुने ये खिलाड़ी: साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन, ईशान किशन, एडेन मार्करम, हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एन्गिडी, आदिल रशीद और ब्लेसिंग मुजरबानी.