T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के खिलाड़ियों में 10000 रुपये के लिए मुकाबला, ये है वजह

Team India: टीम इंडिया के क्रिकेटर जो करोड़ों कमाते हैं, एक-एक मैच खेलने के ही जिन्हें लाखों रुपये मिलते हैं, उनके बीच 10000 रुपये के लिए मुकाबला होता है.जी नहीं, ऐसा हम नहीं कह रहे. बल्कि इस बारे में सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने बताया है. उन्होंने टीम इंडिया की फील्डिंग और उसके फील्डिंग कोच की बात करते हुए 10000 रुपये वाली बात का जिक्र किया.

10000 रुपये के लिए क्यों मुकाबला करते हैं खिलाड़ी?

सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के मुताबिक टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप 10000 रुपये देकर भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर फील्डिंग करने के लिए मोटिवेट करते हैं. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी जो करोड़ों कमाते हैं, उनके लिए 10000 या 20000 रुपये कोई बड़ी बात नहीं. लेकिन, फिर वो उसे पाने के लिए टीम प्रैक्टिस के दौरान मुकाबला करते हैं.

बंद लिफाफे में खिलाड़ियों को मिलता है पैसा- विमल कुमार

विमल कुमार के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाड़ियों का लक्ष्य टी. दिलीप से 10000 रुपये हासिल करना नहीं, बल्कि वो इस मकसद के साथ बेहतर फील्डिंग करने पर जोर देते हैं ताकि उनके 10000 रुपये खर्च करा सकें. फील्डिंग कोच टी. दिलीप ये पैसे एक बंद लिफाफे में अपनी सैलरी से देते हैं. विमल कुमार के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईशान किशन को वो लिफाफा मिल चुका है.

T20 WC में कैच पकड़ने में फिसड्डी टीम इंडिया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में हालांकि टीम इंडिया के फील्डिंग की बात करें तो सेमीफाइनल को छोड़कर बाकी मैचों में वो उनके स्तर से नीचे का ही रहा है. भारत इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें