International Womens Day: दुनिया की 8 सबसे अमीर महिला खिलाड़ी, एक के पास विराट कोहली से 3 गुना ज्यादा पैसा

International Womens Day 2026: इसमें कोई दो राय नहीं है कि महिला और पुरुष खिलाड़ियों की कमाई में आज भी काफी अंतर हैं लेकिन कुछ महिला खिलाड़ी ऐसी भी हैं जिन्होंने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जानिए उन महिला खिलाड़ियों के बारे में जो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर हैं. एक महिला खिलाड़ी के पास तो विराट कोहली से 3 गुना ज्यादा पैसा है. दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में टेनिस खिलाड़ियों का ही दबदबा है. इस खेल में प्राइज़ मनी, एंडोर्समेंट से भारी कमाई होती है. आइए आपको बताते हैं दुनिया की टॉप 8 महिला खिलाड़ी कौन-कौन हैं.

8- कोको गॉफ

अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ दुनिया की टॉप 8 सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं. इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये से ज्यादा है. जो कि क्रिकेटर रोहित शर्मा से भी ज्यादा है. गॉफ ने साल 2025 में ही 33 मिलियन डॉलर कमाए जिसमें प्राइज़ मनी के साथ-साथ एंडोर्समेंट भी शामिल हैं. गजब की बात ये है कि गॉफ अभी सिर्फ 22 साल की हैं.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.18

कोको गॉफ

7. ईलीन गु

चीन की स्कीइंग खिलाड़ी ईलीन गु भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं. इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर यानि लगभग 420 करोड़ रुपये है. ईलीन का जन्म अमेरिका में हुआ लेकिन वो खेलती चीन के लिए हैं. साल 2026 विंटर ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया. वो 2022 बीजिंग ओलंपिक में भी 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही थीं. ईलीन की ज्यादातर कमाई एंडोर्समेंट्स से होती है. उनके पास कई इंटरनेशनल ब्रांड्स हैं जिनसे उन्होंने 2025 में 23 मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे कमाए.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.14

ईलीन गु

6. कैरोलीन वोज्नियाकी

डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियाकी 700 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं. इस खिलाडी की नेटवर्थ 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी जाती है. ये खिलाड़ी 71 हफ्तों तक नंबर 1 रहीं साथ ही उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी अपने नाम किया. इनकी करियर प्राइज मनी 35 मिलियन डॉलर से ज्यादा है, ज्यादातर कमाई एंडोर्समेंट से होती है. उनके पास रोलेक्स, एडिडास जैसे बड़े ब्रांड्स हैं.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.17 (2)

कैरोलीन वोज्नियाकी

5. वीनस विलियम्स

अमेरिका की एक और टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने भी महिला खिलाड़ियों में सफलता के झंडे गाड़े हैं. वीनस ने अपने करियर में 7 ग्रैंड स्लैम्स, 14 डबवल्स ग्रैंड स्लैम्स जीते हैं. वो दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी भी रहीं. इस खिलाड़ी ने 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा की प्राइज़ मनी कमाई लेकिन इनका भी ज्यादातर पैसा एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट से आता है. वीनस विलियम्स की नेटवर्थ 865 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.17 (1)

वीनस विलियम्स

4. नाओमी ओसाका

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं. 4 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 120 मिलियन डॉलर यानि 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जाती है. पिछले 6 सालों में नाओमी ने 230 मलियन डॉलर कमाए जिसमें 25 मिलियन डॉलर प्राइज़ मनी है और एंडोर्समेंट के अलावा वो अपनी स्किनकेयर और प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं. नाओमी टेनिस महिला खिलाड़ियों में नंबर 1 रैंक हासिल करने वाली पहली एशियन हैं.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.17

नाओमी ओसाका

3. स्टेफी ग्राफ

जर्मनी की पूर्व टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ ने इस खेल को काफी समय पहले अलविदा कह दिया था लेकिन कमाई के मामले में आज भी वो टॉप 3 में हैं. इस दिग्गज खिलाड़ी की नेटवर्थ 145 मिलियन डॉलर यानि भारतीय रुपये में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम जीते. स्टेफी 377 हफ्तों तक नंबर 1 रहीं जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.16 (2)

स्टेफी ग्राफ

2. मारिया शारापोवा

रूस की पूर्व टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने खेल के लिए भी जानी जाती थीं. अपने कमाल के टैलेंट के दम पर वो आज भी सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. मारिया शारापोवा की नेटवर्थ 180 मिलियन डॉलर यानि 1600 करोड़ से ज्यादा है.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.16 (1)

मारिया शारापोवा

आज भी शारापोवा एंडोर्समेंट के दम पर करोड़ों रुपये कमाती हैं. साथ ही उन्होंने अपने करियर में 38 मिलियन डॉलर प्राइज़ मनी कमाई. शारापोवा ने 5 ग्रैंड स्लैम जीते, साल 2004 में उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में विंबलडन जीतकर इतिहास रचा था.

1. सेरेना विलियम्स

सेरेना विलियम्स दुनिया की सबसे अमीर महिला एथलीट हैं. साल 2022 में रिटायरमेंट के बाद भी उनकी कमाई ताबड़तोड़ जारी है. इस खिलाड़ी की करियर प्राइज़ मनी ही लगभग 100 मिलियन डॉलर है. इसके अलावा वो एंडोर्समेंट और बिजनेस से काफी पैसा कमाती हैं. सेरेना विलियम्स की नेट वर्थ 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा है जो कि विराट कोहली से 3 गुना ज्यादा है.

Whatsapp Image 2026 03 05 At 15.37.16

सेरेना विलियम्स

सेरेना को टेनिस का सर्वकालिक महान खिलाड़ी माना जाता है. इस दिग्गज ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम जीते, वो 14 डबल्स ग्रैंड स्लैम जीतीं. इसके अलावा उनके नाम 4 ओलंपिक गोल्ड भी हैं. वो 319 हफ्तों तक नंबर 1 रहीं.